2027 चुनाव को लेकर इसौली में सक्रियता तेज,शकील अहमद का गांव-गांव जनसंपर्क

सुल्तानपुर।आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर इसौली विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने गांव-गांव सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया।उन्होंने कुतुबपुर, डेहली मुबारकपुर, कतकौली, पीठापुर टिकरिया, कानुपुर, नोनरा, बिकना, पलिया, त्रिलोकपुर, धर्माइतेपुर, जनापुर, मनभावना, सोमनाभार, धम्मौर और निगोलिया समेत कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान घर-घर पहुंचकर माताओं-बहनों, बुजुर्गों, युवाओं और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया। शकील अहमद ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और जनता से उनका रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक है।जनसंपर्क अभियान के दौरान राज नारायण यादव, शिव कुमार यादव, महेश यादव, कसीर अहमद, गणेश यादव, सलमान खान, अशरफ खान, सनी यादव, सलीम अहमद, रमेश प्रजापति और दिनेश मिश्रा समेत कई समर्थक मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top