
आज दिनांक 24/2/2026 को भी टेट अनिवार्यता के विरोध में टी एफ आई के बैनरतले उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तरप्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ उत्तरप्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वाहन पर आज भी चिरईगांव के कंपोजिट स्कूल रमगढ़वा कंपोजिट स्कूल पुरनपट्टी प्राथमिक विद्यालय तरया प्राथमिक विद्यालय खुटहना कंपोजिट स्कूल उमरहा कंपोजिट स्कूल नरपतपुर कंपोजिट स्कूल सोनवर्षा शाहपुर के शिक्षकों ने संयुक्त रूप से टी ई टी अनिवार्यता के विरोध में बाहों पर काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य किया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ वाराणसी के जिला महामंत्री रवीन्द्र नाथ यादव ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वाहन पर 25 फरवरी तक काली पट्टी बांध कर शिक्षक शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराते रहेंगे। शिक्षक नेता ने यह भी बताया कि यदि भारत सरकार द्वारा शीघ्र कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 26 फरवरी को वाराणसी जनपद के जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय सहित देश भर के सभी शिक्षक समय 1 बजे से 4 बजे तक अपने अपने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के कार्यालय पर इक्कठा होकर टेट अनिवार्यता के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करते हुए पैदल शांतिपूर्ण तरीके से चलकर जिलाधिकारी महोदय को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर यह अपील करेंगे कि शिक्षकों के लिए जबरदस्ती थोपे जा रहे काले कानून को वापस लेकर शिक्षकों के साथ न्याय करे।
रविंद्र नाथ यादव जिला महामंत्री वाराणसी।
