
वाराणसी द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया इई की सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल CIRC द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह में आईसीएआई वाराणसी ब्रांच को हाइली कमेंडेड ब्रांच द्वितीय सर्वश्रेष्ठ शाखा) के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। यह गरिमामय समारोह चित्तौड़गढ़ राजस्थान में संपन्न हुआ जिसमें सेंट्रल इंडिया क्षेत्र के सात राज्यों की विभिन्न शाखाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वाराणसी शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह उपाध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा कोषाध्यक्ष सीए रंजीत पांडे ने इस समारोह में शामिल होके पुरस्कार ग्रहण किया।
यह उपलब्धि वाराणसी शाखा द्वारा वर्ष भर आयोजित किए गए शैक्षणिक कार्यक्रमों सेमिनारों व्यावसायिक विकास गतिविधियों छात्र मार्गदर्शन सत्रों तथा सामाजिक सरोकारों में सक्रिय सहभागिता का परिणाम है। शाखा ने सदस्यों एवं विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर व्यावसायिक उत्कृष्टता को नई दिशा प्रदान की है।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सीए नीरज सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने समस्त सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान प्रत्येक सदस्य के निरंतर सहयोग मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता टीमवर्क और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का प्रमाण है। वाराणसी शाखा भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ सदस्यों एवं छात्रों के हित में कार्य करती रहेगी।
यह सम्मान न केवल शाखा की उपलब्धियों को रेखांकित करता है बल्कि आने वाले समय में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित भी करेगा।