कम्पोजिट विद्यालय भरथरा में लगी शिक्षा चौपाल।

शासन की मनशा व महानिदेशक स्कूली शिक्षा के निर्देशानुसार विकास क्षेत्र काशी विद्यापीठ के परिषदीय विद्यालयों में जन समुदाय की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश से कम्पोजिट विद्यालय भरथरा में शिक्षा चौपाल लगाई गई जिसमें न्याय पंचायत के समस्त विद्यालयों के प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व अभिभावकों सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकगण मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी राम पूजन पटेल ने कहा कि आदर्श विद्यालय की तरक्की में अभिभावकों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षकों और अभिभावकों को आपस में आंतरिक संवाद स्थापित विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

पी एल सी सदस्य अमिताभ मिश्र ने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों की चर्चा करते हुए आगामी सत्र में नामांकन वृद्धि हेतु विभिन्न प्रकार के कारगर उपायों का वर्णन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों व बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्कृष्ट शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रदर्शन एवं सक्रिय व सहयोगी अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

चौपाल में नोडल संकुल शिक्षक अतुल तिवारी राजन मौर्य बिंदिया जायसवाल विश्वबंधु शर्मा सर्वेश श्रीवास्तव इत्यादि मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top