हलियापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 87.500 पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया।

हलियापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 87.500 पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक टैंकर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।बताया जा रहा है कि टैंकर में ऑक्सीजन गैस भरी होने की संभावना है।टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया,जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।एहतियातन यातायात को रोककर डायवर्ट किया गया है।सूचना पर हलियापुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top