रंग भरी एकादशी एवं होली के पावन अवसर पर निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक बना संकल्प अन्न क्षेत्र

वाराणसी। रंग भरी एकादशी एवं होली के पावन पर्व पर सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र के अंतर्गत चौक क्षेत्र में विशेष खिचड़ी प्रसाद मिष्ठान एवं फल वितरण कार्यक्रम श्रद्धा समर्पण और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पर्व की उल्लासमयी भावना के बीच यह सेवा कार्य समाज में सहयोग सौहार्द और करुणा का प्रेरक संदेश देता रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ चौक स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में विधिवत पूजन एवं भोग अर्पण के साथ किया गया। इसके उपरांत श्रद्धापूर्वक खिचड़ी प्रसाद मिष्ठान एवं फल का वितरण किया गया। कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ के समक्ष आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु राहगीर श्रमिक एवं जरूरतमंद उपस्थित रहे।

रंग भरी एकादशी और होली के अवसर पर वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना रहा। प्रसाद प्राप्त करते समय लोगों के चेहरों पर संतोष प्रसन्नता और कृतज्ञता की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। रंगों के इस पावन पर्व पर सेवा का यह आयोजन सामाजिक एकता और मानवीय संवेदनाओं को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।

इस अवसर पर अनिल कुमार जैन ने कहा कि होली का पर्व प्रेम भाईचारे और समरसता का प्रतीक है। संकल्प अन्न क्षेत्र का उद्देश्य है कि पर्व की खुशियाँ समाज के हर वर्ग तक पहुँचे और जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक सहयोग प्राप्त हो।

सेवा कार्यक्रम के सफल आयोजन में हेमंत अग्रवाल कन्नू किशन इन्वर्टर वाले सिद्धार्थ जैन मुंबई व रत्ना जैन मुंबई डॉ. शशि द्विवेदी एवं श्रीमती मृदुला अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन गिरधर दास अग्रवाल मद्रास क्लॉथ सेंटर संतोष अग्रवाल कर्णघंटा संजय अग्रवाल गिरिराज राजेंद्र अग्रवाल माड़ी वाले अमित श्रीवास्तव प्रमोद भईया लाल मनीष सहित संस्था के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top