700 से अधिक प्रतिभागियों के साथ अन्वेषण 2026 में खेल और रचनात्मकता के महाकुंभ का हुआ भव्य समापन।

वाराणसी स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट साइंसेज वाराणसी में आयोजित चार दिवसीय एस.एम.एस.फेस्ट अन्वेषण 2026 खेल कौशल टीम भावना और रचनात्मक अभिव्यक्ति का जीवंत उत्सव बनकर उभरा। संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों से 700 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लेकर ऊर्जा और उत्साह से परिसर को सराबोर कर दिया।

मार्च पास्ट से शुरुआत, फाइनल मुकाबलों तक रोमांच।

फेस्ट का शुभारंभ आकर्षक मार्च पास्ट से हुआ जिसमें विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया। अगले चार दिनों तक परिसर में क्रिकेट वॉलीबॉल टेबल-टेनिस बैडमिंटन कैरम शतरंज टग ऑफ वार और 100 मीटर रेस जैसी प्रतियोगिताओं के मुकाबले आयोजित हुए।

मैदान में जहां क्रिकेट और वॉलीबॉल के रोमांचक मैचों ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया वहीं इंडोर खेलों टेबल टेनिस शतरंज और कैरम में प्रतिभागियों ने एकाग्रता और रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में टीम भावना और जोश का अद्भुत संगम देखने को मिला।

रचनात्मक क्लबों की सक्रिय भागीदारी

इस वर्ष अन्वेषण 2026 केवल खेल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं रहा। बल्कि संस्थान के विभिन्न क्लबों स्पार्क क्लब कंट्रास्ट क्लब लाइववायर क्लब सिनर्जी क्लब और पैनोरमा क्लब द्वारा आयोजित रचनात्मक स्पर्धाओं ने आयोजन को बहुआयामी स्वरूप प्रदान किया।

इन क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों को मंच संचालन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों फोटोग्राफी वाद विवाद प्रबंधन कौशल एवं टीम बिल्डिंग गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। इससे खेल के साथ-साथ रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल का भी विकास हुआ।

फाइनल राउंड में दिखी प्रतिस्पर्धा की धार।

अंतिम दिन विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी श्रेष्ठ क्षमता का प्रदर्शन किया। क्रिकेट वॉलीबॉल बैडमिंटन टेबल टेनिस100 मीटर रेस रस्साकशी कैरम और शतरंज स्पर्धाओं में विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर रहा।

व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाओं में विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की भागीदारी ने इस आयोजन को और भी संतुलित एवं प्रेरक बनाया।

खेल समन्वय और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का संदेश।

अन्वेषण 2026 ने यह सिद्ध किया कि खेल और रचनात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। चार दिनों तक चले इस उत्सव ने परिसर में ऊर्जा अनुशासन सौहार्द और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को नई ऊंचाई दी।

इस फेस्ट में आयोजित खेलों के मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे:

क्रिकेट पुरुष वर्ग: एम.बी.ए-द्वितीय सेमेस्टर विजेता बी.बी.ए चतुर्थ सेमेस्टर उपविजेता।

क्रिकेट महिला वर्ग: एम.बी.ए-द्वितीय सेमेस्टर विजेता एम.बी.ए चतुर्थ सेमेस्टर उपविजेता।

वॉलीबॉल पुरुष वर्ग: एम.बी.ए-(द्वितीय सेमेस्टर विजेता।

वॉलीबॉल महिला वर्ग: एम.बी.ए-द्वितीय सेमेस्टर विजेता।

100 मीटर रेस पुरुष: नीरज मौर्या बी.सी.ए – षष्ठम सेमेस्टर।

100 मीटर रेस महिला: समृद्धि गुप्ता बी.बी.ए – द्वितीय सेमेस्टर

रस्साकशी पुरुष : एम.बी.ए चतुर्थ सेमेस्टर विजेता

रस्साकशी महिला : एम.बी.ए द्वितीय सेमेस्टर विजेता

बैडमिंटन पुरुष: गर्वित मंगलानी बी.बी.ए – षष्ठम सेमेस्टर

बैडमिंटन महिला: रिया प्रजापति एम.बी.ए – चतुर्थ सेमेस्टर

टेबल-टेनिस पुरुष: गर्वित मंगलानी बी.बी.ए – षष्ठम सेमेस्टर

टेबल-टेनिस महिला : श्रुति केशरी बी.कॉम ऑनर्स – द्वितीय सेमेस्टर

कैरम पुरुष : अंकित सिंह बी.बी.ए – षष्ठम सेमेस्टर

कैरम महिला : राशि सिंह बी.ए एलएल. बी – चतुर्थ सेमेस्टर

शतरंज पुरुष : अनुज गुप्ता बी.सी.ए – षष्ठम सेमेस्टर।

शतरंज महिला : विजयलक्ष्मी पाण्डेय बी.बी.ए – चतुर्थ सेमेस्टर

समापन सत्र का संचालन प्रो. डॉ. पल्लवी पाठक ने किया। इस अवसर पर अधिशासी सचिव डॉ. एम. पी. सिंह निदेशक प्रो. पी. एन. झा कुलसचिव संजय गुप्ता संयोजक सुनीत मिश्रा डॉ. रोहित मेहता अतिश खडसे सहित समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top