समाजवादी पार्टी ने 2027 चुनाव को लेकर तेज किया जनसंपर्क अभियान

समाजवादी पार्टी ने 2027 चुनाव को लेकर तेज किया जनसंपर्क अभियान

सुल्तानपुर।विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने इसौली विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने रामपुर, बुकुनपुर, धारूपुर, नरही, भाटी, शनिचरा, हाजी पट्टी, रामापुर, मझना, सेंदुरी, बबूरी, दाऊदपुर, ऊंचगांव, मठा व घुसियारिया सहित कई ग्राम सभाओं का भ्रमण किया।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।ग्राम मनियारी में मरहूम शाहिद हुसैन के आवास पर पहुंचकर उन्होंने ताज़ियत पेश की और उनके पुत्र अरमान हुसैन से मिलकर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पार्टी कार्यकर्ता परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।इसके बाद ग्राम असरोगा में आयोजित रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में भी शिरकत कर आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।इस अवसर पर वसन्न खान लाहुती, राज नारायण यादव, शिव बहादुर यादव, दिनेश मिश्रा, गरीब खान, प्रधान इनामुल रहमान, इकलाख खान, रमेश प्रजापति, सुनील यादव, अशरफ खान, सनी यादव, सलीम अहमद व शौकत अली समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top