होली मिलन समारोह में सम्मानित हुए समाज के विशिष्ट जन।

वाराणसी। काशी में होली मिलन समारोह का दौर जारी है, सामाजिक संगठन होली मिलन समारोह बहुतेरे आयोजित कर रहे हैं। काशी भट्ट ब्राह्मण महासभा वाराणसी की पदाधिकारी ने हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह के साथ-साथ वरिष्ठ जनों का सम्मान, मेधावी छात्रों का सम्मान, सामाजिक कार्यकर्ता का सम्मान तमाम ऐसे प्रशंसनीय कार्यक्रम चंद्र वाटिका लान मीरापुर बसही में मनाया गया।मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र शर्मा रिटायर इनकम टैक्स एडिशनल आयुक्त साथ में उपस्थित रहे, काशी भट्ट ब्राह्मण महासभा के संरक्षक देवता प्रसाद शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा अमरनाथ शर्मा, गोरखनाथ शर्मा प्रभु नाथ शर्मा, नंदलाल राय ने अध्यक्ष आनंद राय एडवोकेट कार्यकारी अध्यक्ष साहब लाल शर्मा, महामंत्री अवधेश राय कोषाध्यक्ष श्यामधर शर्मा आंतरिक ऑडिटर अजय शर्मा मुख्य सलाहकार घनश्याम शर्मा, दिनेश राय संगठन मंत्री रवि कुमार शर्मा सचिव मनीष शर्मा आदि ने भट्ट ब्राह्मण बंधुओं को शपथ ग्रहण कराया गया एवं उपस्थित सभी बंधुओ का मंच से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया उसी के साथ मातृशक्ति-नारी शक्ति का सम्मान काशी भट्ट ब्राह्मण महासभा के मंच से किया गया।