जनऔषधि: सस्ती और भरोसेमंद दवाओं से स्वास्थ्य सेवा को मिल रहा नया आधार

वाराणसी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना पीएमबीजेपी देश में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य आम लोगों को ब्रांडेड दवाओं के समान प्रभाव वाली जेनेरिक दवाएं कम कीमत पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि जनऔषधि केंद्रों के तेजी से बढ़ते नेटवर्क के माध्यम से दवाइयां बाजार दरों की तुलना में 50 से 80 प्रतिशत तक सस्ती उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान में देशभर में 18 हजार से अधिक जनऔषधि केंद्र संचालित हो रहे हैं,जिससे सभी वर्गों के लोगों को राहत मिल रही है। योजना के अंतर्गत 2110 प्रकार की दवाइयां और 315 सर्जिकल उत्पाद उपलब्ध हैं,जो 29 चिकित्सीय श्रेणियों को कवर करते हैं। इन दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इन्हें डब्ल्यूएचओ-जीएमपी प्रमाणित कंपनियों से खरीदा जाता है और एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में कड़े परीक्षण के बाद ही बाजार में भेजा जाता है।
नड्डा ने कहा कि जन औषधि सस्ती भी,भरोसेमंद भी- सेहत की बात,बचत के साथ की भावना के साथ यह योजना देश के लाखों परिवारों के चिकित्सा खर्च को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को मजबूत आधार दे रही है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top