शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

सामाजिक संस्था शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा सेनपुरा स्थित पार्क में संस्था की संस्थापिका प्रीति रवि जायसवाल के नेतृत्व में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया 

होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से फूलों की होली जिसमे मुख्य रूप से गुलाब के पंखुड़ियां एवं विभिन्न प्रकार के पुष्प व हर्बल गुलाल से प्रकृति प्रेम का संदेश देते हुए होली मिलन समारोह मनाया गया, साथ ही

गुझिया ,मिठाइयां ,पापड़ नमकीन, ठंडा पेय के मिठास में सब होली खेलते रहे

उक्त मौके पर संस्थापिका प्रीति रवि जायसवाल ने बताया कि संस्था के सदस्यों द्वारा तरह-तरह की सुगंधित फूलों से होली खेल कर पर्यावरण व प्रकृति प्रेम का संदेश दिया गया

वृंदावन में राधा कृष्ण ने फूलों की होली खेलकर होली पर्व को मनाया था फूलों की होली इसलिए भी खेलना चाहिए कि इससे किसी तरह का कोई एलर्जी नहीं होता. रंग गुलाल और दूसरे केमिकल युक्त रंगों से होली खेलने पर इसका शरीर पर विपरीत असर पड़ता है

होली मिलन समारोह में रंग बरसे होली आई रे कन्हाई’ होली खेले रघुबीरा जैसे गीतों पर महिलाए नृत्य कर झूमती रही।

मौके पर अतिथि के रूप में शिव बारात समिति के संस्थापक दिलीप सिंह, समाजसेवी दिलीप खन्ना रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top