बघौना में रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब,शकील अहमद ने रोजेदारों के साथ की शिरकत

सुल्तानपुर।इसौली विधानसभा क्षेत्र के बघौना गांव में पवित्र माह रमजान के 23वें रोजे के अवसर पर भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।इफ्तार कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं इसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार शकील अहमद ने अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ शिरकत की और रोजेदारों के साथ इफ्तार किया।इफ्तार से पहले सभी ने मिलकर मुल्क में अमन-चैन,भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता शकील अहमद ने कहा कि रमजान का पाक महीना इंसानियत,सब्र और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द मजबूत होता है।उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मिलजुलकर प्रेम और सद्भाव के साथ रहना चाहिए।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और रोजा इफ्तार के बाद एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी।दावत-ए-इफ्तार के दौरान पूरे क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर समाजसेवी अशरफ हुसैन,सुहैल अहमद, अहमद, महमूद अंसारी, रोमान, रब्बानी, अफसर, अकरम, मोहम्मद मोनिश, अरमान, मोहम्मद आकिब, सैयद आसिफ राजा, सैफी, अली राजा मऊ तथा पत्रकार राकेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top