आयुष्मान भारत योजना के तहत ओमेगा प्लस हॉस्पिटल में पति-पत्नी का एक साथ सफल घुटना प्रत्यारोपण।

वाराणसी। सुंदरपुर स्थित ओमेगा प्लस हॉस्पिटल में चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्म राज सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना के तहत पति और पत्नी का एक साथ सफल घुटना प्रत्यारोपण (टोटल नी रिप्लेसमेंट) आधुनिक तकनीक के माध्यम से किया गया।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह सर्जरी अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा संपन्न की गई। सफल ऑपरेशन के बाद दोनों मरीज स्वस्थ हैं और तेजी से सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं। इस उपलब्धि ने जोड़ों के दर्द,घुटनों की समस्या और चलने-फिरने में कठिनाई से जूझ रहे मरीजों के लिए नई उम्मीद जगाई है। इस अवसर पर अस्पताल में आयोजित प्रेस वार्ता में सर्जरी से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की गई। डॉक्टरों ने आधुनिक घुटना प्रत्यारोपण तकनीक की विशेषताओं,इसके लाभ और मरीजों के बेहतर रिकवरी समय के बारे में बताया। प्रेस वार्ता में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ ऑपरेशन से लाभान्वित मरीज भी उपस्थित रहे,जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अब ओमेगा प्लस हॉस्पिटल के कई विभाग भी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक सूचीबद्ध हो गए हैं। इनमें पीडियाट्रिक विभाग (एन,आई,सी,यू,वेंटिलेटर,ओपीडी,भर्ती,इलाज और इमरजेंसी),मेडिकल मैनेजमेंट विभाग(वेंटिलेटर,ओपीडी,इलाज और इमरजेंसी)पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग (जन्मजात पेट,आंत और हर्निया जैसी समस्याओं से पीड़ित नवजात शिशुओं की सर्जरी) तथा मेडिसिन विभाग शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इन विभागों के आयुष्मान योजना में शामिल होने से अब अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को बेहतर और सुलभ उपचार की सुविधा मिल सकेगी। ओमेगा प्लस हॉस्पिटल का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top