
राष्ट्रीय लोक अदालत में 3747 मामलों का निस्तारण।बल्दीराय तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 3747 लंबित मामलों का निस्तारण किया गया। विभिन्न प्रकार के राजस्व व अन्य विवादों को आपसी सहमति से सुलझाया गया,जिससे वादकारियों को त्वरित न्याय मिला।बल्दीराय उप जिलाधिकारी प्रवीण कुमार की अदालत में 1110,तहसीलदार अरविंद तिवारी की अदालत में 1827 तथा नायब तहसीलदार गुलाब सिंह की अदालत में 810 मामलों का समाधान कराया गया।एसडीएम ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य आम जनता को सस्ता,सरल और शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना है।