जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने रविवार को नई दिल्ली में भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने रविवार को नई दिल्ली में भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।मुलाकात के दौरान शिवकुमार सिंह ने सुल्तानपुर जनपद में सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य,पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर रक्षामंत्री को अवगत कराया।उन्होंने क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की अपेक्षा जताई।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जनपद के विकास से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top