बहुजन आंदोलन के प्रणेता कांशीराम की 92वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुजन दिवस और पीडीए दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित कर उनके विचारों को याद किया।

बहुजन आंदोलन के प्रणेता कांशीराम की 92वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुजन दिवस और पीडीए दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित कर उनके विचारों को याद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में इसौली विधानसभा के प्रबल दावेदार गुफरान अहमद उर्फ सैफी ने कहा कि काशीराम और राम मनोहर लोहिया के अधूरे सपनों को पूरा करना ही समाजवादी विचारधारा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पिछड़े,दलित,अति पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाकर ही सामाजिक न्याय की स्थापना संभव है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद और नूरा-कुश्ती से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी लोग पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन करें।सैफी ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत किया जाएगा और अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top