सपाईयो ने दलितों शोषितों एवं वंचितों के मसीहा मान्यवर श्री कांशीराम जी के जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया।

वाराणसी 15 मार्च। आज जिला समाजवादी पार्टी द्वारा प्रातः 11 बजे राधिका पैलेस मैरिज लॉन अलाउद्दीनपुर अकेलवा में शोषितों, वंचितों, दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों के नेता कांशीराम जी की जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओ ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके पश्चात कांशीराम का सामाजिक आंदोलन में योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुवे सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि कांशीराम जी आंदोलन के जरिए दलित चेतना को उभारने में सफल रहे। उन्होंने सहयोग और क्रांति को नजरअंदाज करते हुए तीसरा रास्ता अपनाते हुवे बामसेफ का गठन किया। उन्होंने रणनीतिक कौशल और संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि दलित राजनीति के शिखर पुरुष मान्यवर कांशीराम जी की जयंती हर साल 15 मार्च को मनाई जाती है। उन्हें बहुजन नायक और भारतीय राजनीति में दलितों व पिछड़ों को संगठित करने वाले महानायक के रूप में याद किया जाता है।

जिला प्रवक्ता सन्तोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा की दलितों को अधिकार दिलाने की लड़ाई में कांशीराम जी को बहुत हद तक सफलता मिली। देश की राजनीति की धारा बदलने में कांशीराम को कड़े संघर्ष और बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसीलिए उन्हें दलितों, शोषितों एवं वंचितों का मसीहा कहा जाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम यादव, आनंद मौर्या, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह यादव, डॉ० रामबालक पटेल, आर एन यादव, जगन्नाथ कुशवाहा, मनीष सिंह, उमेश प्रधान, कन्हैया राजभर, मोदी यादव, कमलेश पटेल, हीरालाल मौर्या, उमाकांत त्रिपाठी, शशी यादव, संजय मिश्रा, लालबाबू सोनकर, आकाश मौर्या, पखंडी बिंद, मनोज यादव, विद्या भारती, दर्शन यादव, अमरनाथ मास्टर, राहुल यादव, कुलदीप कुमार, सतेन्द्र यादव, धर्मेंद्र यादव, सचिन प्रजापति, शंभू यादव, डी के मौर्य, लल्ला यादव, अनूप नट, अमन यादव, ओम प्रकाश सिंह, दुर्गावती पटेल, इस्तियाक अहमद, सुधीर यादव, ओंकार विश्वकर्मा, शिवपूजन पाल आदि लोगो ने विचार व्यक्त किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top