भारत विकास परिषद आनन्दम शाखा के अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी के नेतृत्व में भव्य परिवारिक होली मिलन समारोह।

वाराणसी रथयात्रा महमूरगंज मार्ग स्थित एक होटल सभागार में

भारत विकास परिषद (काशी प्रदेश प्रांत एनसीआर 2) आनन्दम के अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों द्वारा भव्य पारिवारिक होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

मौके पर भारत विकास परिषद आनंदम शाखा के अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही बताया कि प्रेम वह मिठास के पर्व होली के पावन अवसर पर सभी सदस्यों द्वारा पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें गुलाब के पंखुड़ियां से हर्बल गुलाल से होली खेला एक दूसरे को तिलक लगाकर होली मिलन किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि होली का त्यौहार आपस में लोगों के अंदर की बुराइयों को दूर करता है और यह मेल मिलाप का त्यौहार है इसको सभी लोग मिलजुल कर हंसी खुशी मनाएं।

मौके पर अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी, सचिव राजन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष केशरी , महिला गतिविधि संयोजक गर्विता केशरी के साथ ही सभी सदस्य उपस्थित रहे।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top