
वाराणसी। चैतन्य योग सेवा संस्था के तत्वावधान में सोमवार 16 मार्च को चैतन्य योग केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का आरंभ संस्था के अध्यक्ष कमलेश पटेल, संरक्षक वी.वी. सुन्दर शास्त्री, व अनिल केशरी सचिव आशीष टंडन एवं सभी डाक्टरों की टीम डॉ. विजेंद्र , रमेश चंद्र, संगीता सिंह, विभांशु सिंह, सत्येंद्र सिंह,प्रियांशु गोस्वामी, सत्य प्रकाश,नीतीश यादव, शिव बालक ने मिलकर दीप प्रज्वलन करके किया। प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें संस्था एवं समाज के अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया प्रमुख रूप से आशीष टंडन, शिल्पी टंडन, कमलेश पटेल, शोभित गोंड, ऋषभ शाह, विवेक सेठ, मनीष गुप्ता, स्वयं बोस, कुशाग्र टंडन, हर्ष सिंह, अवधेश कुमार, अपर्णा मौर्या, अन्नू साहनी, सूर्या सिंह, सृष्टि सिंह, सुबोध यादव, पूजा जलान, एवं इटली से आए अमेडियो जो कि संस्था से योग का कोर्स कर रहे हैं उन्होंने ने भी रक्तदान के महत्व को समझा और रक्तदान किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कमलेश पटेल ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है। उन्होंने सभी नागरिकों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की।
संस्था के संरक्षक वी. वी. सुंदर शास्त्री ने भी लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के सचिव आशीष टण्डन सहित संस्था के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।