इसौली क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचे सपा नेता शकील अहमद,ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

सुल्तानपुर।इसौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने जनसंपर्क कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।इस दौरान उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ चर्चा भी की।उन्होंने ग्रामसभा सरकंडे डीह, रंकेडीह, मीरापुर, गंजेहरी, सोहगौली, भंडरा, निरसहिया, उत्तरगांव, प्रतापपुर, मुरवा सरांव, तिरछे और इसरौली गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। शकील अहमद ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह, विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जनता के सहयोग से क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाया जाएगा।इस दौरान वसन खान लाहुती, प्रधान राज नारायण यादव, गरीब खान, सनी यादव, रमेश प्रजापति, रमाशंकर विश्वकर्मा, सलमान खान, अशरफ खान और प्रदीप यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

42
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top