
सुल्तानपुर। पवित्र रमजान माह के अवसर पर इसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने बल्दीराय तहसील के फूलपुर गांव में आयोजित दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने रोजेदारों के साथ इफ्तार कर रमजान की मुबारकबाद दी।इफ्तार का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुनैद अहमद के आवास पर रमजान के 26वें रोजे के मौके पर किया गया था। कार्यक्रम में गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोजेदार और स्थानीय लोग शामिल हुए।इफ्तार से पहले सभी ने देश में अमन-चैन,भाईचारे और खुशहाली की दुआ की। इस अवसर पर विधायक ताहिर खान ने कहा कि रमजान का महीना आपसी प्रेम,भाईचारे,संयम और इबादत का संदेश देता है।इस पवित्र महीने में जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में एकता को मजबूत करने की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम में युवा समाजसेवी व जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी वार्ड नंबर 28 के प्रबल दावेदार मोहम्मद शाद, ग्राम प्रधान सुरेश प्रजापति, पत्रकार राकेश यादव, मोहम्मद अहमद टीपू, फरहान, इमरान, पवन, शादाब, नदीम, हुसैन रजा, माशूक, जाकिर बाबू सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।