अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश प्रभारी समाजसेवी श्रीकांत पाण्डेय के नेतृत्व में चैत्र नवरात्रि में माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया।

वाराणसी नवरात्र के पावन अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश प्रभारी समाजसेवी श्रीकांत पाण्डेय के नेतृत्व में चैत्र नवरात्रि में माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया

मौके पर सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष देवी गीत पर जय जयकारे लगाते हुए शामिल हुए

मौके पर आयोजक समाजसेवी श्रीकांत पाण्डेय व संजय पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बताया कि मातृशक्ति को समर्पित इस महानवरात्र पर्व पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष की माता की चौकी का आयोजन किया गया है यहां की महिलाएं देवी गीतों व सांस्कृतिक नृत्य कर मां दुर्गे से सभी की मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कामना करती हैं

माता की चौकी व भजन के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया

मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ सुबाष चंद्र, बृजेश पाठक,देवश्री शांडिल्य,सुनीता अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top