मनोज मुंतशिर के कार्यक्रम की तैयारी बैठक।

आज दिनांक 25 मार्च को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गुलाब बाग पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल की अध्यक्षता में तैयारी बैठक संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने आगामी तीन तीन चार और पांच अप्रैल को बीएलडब्लू में मनोज मुंतशिर के कार्यक्रमों की तैयारी के बारे में विस्तृत चर्चा की और बताया यह कार्यक्रम राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तय किया गया है । जिसमें प्रत्येक दिन 20 से 25 हजार लोगों की उपस्थिती अपेक्षित है। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के द्वारा तय किए गए कार्यक्रमों पर कार्य करते हैं । संख्या ही हमारी सफलता का आधार है। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रत्येक विधानसभा वार संयोजक एवं मंडल के संयोजक नियुक्त किए गए। 3 अप्रैल को कैंट और रोहनिया विधानसभा के कार्यकर्ता भाग लेंगे ,इसके संयोजक कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के साथ अभिषेक मिश्रा और राहुल सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। 4 अप्रैल को उत्तरी शिवपुर और अजगरा विधानसभा के लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके संयोजक राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ,कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ,त्रिभुवन राम के साथ मधुकर चित्रांश ,संजय सोनकर, सुरेंद्र पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। 5 अप्रैल को दक्षिणी विधानसभा पिंडरा और सेवापूरी के कार्यकर्ता भाग लेंगे । इसके संयोजक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, डॉक्टर अवधेश सिंह एवं विधायक नील रतन पटेल के साथ आलोक श्रीवास्तव ,अशोक जाटव ,वीरू एवं पवन सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यक्रम में जन भागीदारी के साथ पार्टी के अपेक्षित श्रेणी दी गई है ,उसमें पन्ना प्रमुख ,बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कार्य समिति सहित मोर्चे प्रकोष्ठ एवं विभाग के संयोजक सहसंयोजक वर्तमान एवं पूर्व पार्षद ,पार्षद प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य, प्रधान ,बीडीसी क्षेत्र एवं प्रदेश प्राधिकारी एवं सभी जनप्रतिनिधि इसके अलावा सामाजिक संस्था एनजीओ, स्कूल कॉलेज के छात्र ,व्यापार मंडल, डॉक्टर एसोसिएशन, अधिवक्ता संघ ,आर्किटेक्ट एवं इंजीनियर संघ ,खिलाड़ी संघ ,धार्मिक संस्थाएं तथा क्लब के पदाधिकारी एवं संयोजक भाग लेंगे। तीनों दिन के कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। अंतिम दिन प्रधानमंत्री के भी आने की संभावना है।

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा राहुल सिंह मधुकर चित्रांश अशोक पटेल चंद्रशेखर उपाध्याय अशोक जाटव मनोज सोनकर प्रवीण सिंह गौतम सुरेंद्र पटेल नवीन कपूर अशोकपांडे आदि लोग रहे।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top