कुड़वार में सरेशाम कांप्लेक्स मालिक की गोली मारकर हत्या,दिनदहाड़े वारदात से सनसनी

सुलतानपुर।कुड़वार कस्बे में सरेशाम अज्ञात बदमाशों ने कांप्लेक्स मालिक को गोलियों से भून दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।घायल अधेड़ को परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन लखनऊ ले जाने की तैयारी के दौरान ही जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई।बाद में मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान माता प्रसाद पांडेय उर्फ मतऊ निवासी नरवापार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोली सीने से आर-पार हो गई थी।घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह, कुड़वार थानाध्यक्ष तरुण पटेल सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने बताया कि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top