रामनवमीं का उत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

वाराणसी,सुंदरपुर,तड़िया स्थिति अति प्राचीन रामजानकी लखन मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति वर्ष भी रामनवमीं का उत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को फूल पत्रों और आकर्षक विधुत झालरों से सजाया गया था,

परिसर स्थिति भगवान शिव,माता दुर्गा,बालाजी महाराज के मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

मंदिर की कोषाध्यक्ष श्रीमती संजू वर्मा ने जानकारी देते हुवे बताया कि मंदिर में रामनवमी के इस पावन अवसर पर मंदिर में अखंड रामायण का पाठ आयोजित किया गया तथा हवन पूजन के पश्चात भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया,

देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं का तातां लगा और मन्दिर श्री राम के भजनों और जयकारों से गुंजायमान रहा है।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बिरबल पटेल,संयोजक अमित सिंह,पारस नाथ,कौशलेंद्र पटेल,पंकज कल्लु,लक्ष्मण पटेल,धर्मेंद्र पटेल राहुल दीपक संजय विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top