महामना मालवीय मिशन, काशी हिंदू विश्वविद्यालय इकाई का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न।

वाराणसी, 29 मार्च 2026
महामना मालवीय मिशन, काशी हिंदू विश्वविद्यालय इकाई का चुनाव आज काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित मालवीय भवन में गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति के आधार पर संपन्न हुई, जिसमें संगठन के विभिन्न पदों पर प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं विद्वानों का मनोनयन किया गया।
चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रोफेसर रामशंकर दूबे (पूर्व कुलपति, गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय, गांधीनगर), कार्यकारी अध्यक्ष पद पर विजय नाथ पाण्डेय तथा महामंत्री पद पर प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार गुप्त का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रोफेसर गुलाब चंद्र जायसवाल जी के मार्गदर्शन एवं देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जबकि चुनाव अधिकारी के रूप में एडवोकेट श्री हर्ष सिंह ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ, जिसने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।
स्वागत भाषण प्रोफेसर उपेंद्र कुमार त्रिपाठी द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने मिशन की भावी योजनाओं एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वहीं, अखिलेश कुमार राय द्वारा गीता पाठ किया गया जो उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने महामना के आदर्शों पर चलते हुए शिक्षा, संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में मिशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त लिया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, शोधार्थी एवं गणमान्य व्यक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजन का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मालवीय भवन के मानित निदेशक प्रोफेसर पतंजलि मिश्र रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर जयप्रकाश लाल प्रोफेसर ,प्रमील पाण्डेय,दीनानाथ सिंह,डॉ माधवी तिवारी,
प्रोफेसर मृत्युंजय देव पांडेय, प्रोफेसर आभा त्रिवेदी, श्रवण कुमार शुक्ल, राजेंद्र कुमार दुबे, केदार तिवारी,रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top