[mur_login_icon]

एसपी द्वारा जनहित में कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तत्काल प्रभाव से नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं

एसपी द्वारा जनहित में कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तत्काल प्रभाव से नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।जारी सूची के अनुसार निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव को प्रभारी मीडिया सेल के साथ अपराध शाखा के विवेचना कार्य का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।उपनिरीक्षक शिवानन्द यादव को प्रभारी चौकी शाहगंज से प्रभारी एसओजी बनाया गया है।उपनिरीक्षक अविनाश चन्द्र को प्रभारी चौकी शाहगंज से प्रभारी चौकी शाहगंज भेजा गया है।इसी क्रम में उपनिरीक्षक रजत पाण्डेय को थानाध्यक्ष धम्मौर से प्रभारी चौकी कोईरीपुर,उपनिरीक्षक सुशील कुमार द्विवेदी को प्रभारी चौकी कोईरीपुर से प्रभारी चौकी शाहगंज,उपनिरीक्षक भारत सिंह को थाना बल्दीराय से प्रभारी चौकी वलीपुर,उपनिरीक्षक रामराज को प्रभारी चौकी पारा बाजार से प्रभारी चौकी जेल,उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह को थाना बंधुआकला से प्रभारी चौकी पारा बाजार भेजा गया है।इसके अलावा उपनिरीक्षक मुकुल भारती को थाना बल्दीराय से थाना लम्भुआ तथा उपनिरीक्षक मोहन लाल राणा को थाना बल्दीराय से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top