भट्ठा संचालकों का एक प्रतिनिधि मंडल पर्यावरण मंत्री से मिला।

मंत्री ने दिया आश्वासन नहीं बंद होंगे कोई ईंट भट्ठे।

ईंट निर्माता संघ वाराणसी मंडल के वर्तमान अध्यक्ष हरिशंकर सिंह मुन्ना के नेतृत्व में वाराणसी जिले के पदाधिकारी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को वन व पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना से सर्किट हाउस मिलकर अपनी समस्याओं को रखा।उन्होंने ईंट भट्ठा संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि ईंट भट्ठे बंद नहीं होंगे, क्योंकि ईट भट्ठों पर गरीब ,असहाय लोगों को भट्ठा संचालको के द्वारा मजदूरों को रोजगार दिया गया है। सरकार भी रोजगार के प्रति अग्रेषित है इस वजह से किसी के भी ईंट भट्ठे बंद नहीं किये जाएंगे। और पुलिस प्रशासन के द्वारा भट्ठा संचालकों को कहीं से प्रताड़ित नहीं करेंगे। प्रदेश सरकार नया नीति लागू कर जल्द ही प्रदूषण का लाइसेंस जारी करायेगी।आप लोग घबराइये नहीं सरकार भी इस विषय पर मंथन कर रही है। मंत्री ने कहा कि बनारस प्रधानमंत्री का क्षेत्र है यहां पर किसी भट्ठा संचालक का उत्पीड़न कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ।

प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष हरिशंकर सिंह मुन्ना, घनश्याम सिंह यादव , पंकज सिंह,राहुल सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, हरिओम सिंह, अजीत सिंह,बब्बू सिंह,लालजी यादव ,मंजू यादव ,चंदन सिंह ,शंभू यादव, सुनील यादव, ओमप्रकाश ,संजय सिंह, हीरालाल ,शिवम चौबे ,बच्चा राम यादव,सिद्धू सिंह, उपदेश यादव,रिंकू पांडेय,प्रियांशु, पियाजू गुरु, आलोक पांडेय सहित तमाम लोग शामिल है।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top