इसौली विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चार सीसी सड़कों के निर्माण को उत्तर प्रदेश शासन ने मंजूरी दे दी है।

इसौली विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चार सीसी सड़कों के निर्माण को उत्तर प्रदेश शासन ने मंजूरी दे दी है। विधायक ताहिर खान की पहल पर इन सड़कों के निर्माण के लिए शासन स्तर से स्वीकृति के साथ बजट भी जारी कर दिया गया है। शासन के संयुक्त सचिव द्वारा जिलाधिकारी सुल्तानपुर को पत्र जारी कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।बताया जाता है कि विधायक ताहिर खान ने दिसंबर 2025 में विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। लंबे समय से इन सड़कों की मांग की जा रही थी, जिस पर अब शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे क्षेत्र के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।जिन सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है उनमें कुड़वार हसनपुर से बभंगवां सरहद तक 300 मीटर, कनेहटी डामर रोड से कनेहटी गांव तक 185 मीटर, दुल्हापुर ग्रामसभा से महराजगंज तक 300 मीटर तथा बीबीगंज बॉर्डर से पल्हीपुर स्थित रमाकांत मिश्र के घर तक 250 मीटर सीसी सड़क का निर्माण शामिल है।बरसात के समय इन मार्गों की स्थिति काफी खराब हो जाती थी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।विधायक ताहिर खान ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अन्य सड़कों और विकास कार्यों के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि इसौली विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। शासन से मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top