
महानगर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती मनाई गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बाबू जगजीवन राम जी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
उक्त अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबै ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समाजिक न्याय के योद्धा राष्ट्र निर्माण में और दलितों शोषितों व वनचितो के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान अविस्मरणीय रहेगा जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता, स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम जी की बताएं हुए रास्ते पर चल कर ही उनके सपनों को साकार करने का काम किया जा सकता है
बैठक के अन्त में कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
उक्त अवसर पर राघवेन्द्र चौबे,प्रवीण प्रकाश,डॉ राजेश गुप्ता,सतनाम सिंह,सैयद हसन,अरुण सोनी,रमजान अली,सुनील श्रीवास्तव,असलम खान,अखिलेश पाण्डेय,वसीम अंसारी,संतोष चौरसिया,राजेन्द्र गुप्ता,हसन मेहदी कब्बन,प्रमोद वर्मा,नित्यानंद पाठक,मनोज वर्मा,पीयूष श्रीवास्तव,मोनाजिर मंजू,सुफियान अहमद,पुलक त्रिपाठी, हिमांशू सिंह, आनंद चौबे,साबिर अली,शशि सोनकर,गोपाल चौबे,दीपक यादव,आशिष,रामजी,समेत सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।