तारीख हुई चेंज प्रोग्राम सुल्तानपुर में ‘जश्ने वारिस पाक’ कार्यक्रम हिन्दू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देगा

सुल्तानपुर में ‘जश्ने वारिस पाक’ कार्यक्रम हिन्दू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देगा

सुल्तानपुर के खुर्शीद क्लब मैदान में 25 अप्रैल शनिवार को ‘जश्ने वारिस पाक’ कार्यक्रम का 32वाँ दौर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम की शुरुआत रात 8:30 बजे आतिशबाजी से होगी, जिसके बाद रात 9:00 बजे इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। हाजी वारिस अली शाह का ‘कुल शरीफ’ सुबह 4:13 बजे होगा और मेहमानों की विदाई सुबह 7:00 बजे निर्धारित है।

इस महफिल में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार शमीम अनवर और मेरठ से वारिस साबरी कव्वाली प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन वारसिया कल्याण सेवा समिति, सुल्तानपुर द्वारा किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष हज़रत मोबीन अहमद वारसी (लाइन बाबा) और उपाध्यक्ष गुड्डू भाई खान टेलर्स हैं।

आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन का उद्देश्य जाति-पाति के भेदभाव को समाप्त करना है। इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top