
वाराणसी।आध्यात्मिक जगत और ज्योतिष विद्या में अपनी अलग पहचान बना चुके अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटी ज्योतिषाचार्य डॉ. अनूप कुमार जायसवाल को ‘एशिया बिजनेस लीडरशिप मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अवार्ड्स 2026’ में “एक्सीलेंस इन रुद्राक्ष थेरेपी एवं सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजी” के खिताब से सम्मानित किया गया है। श्री अनूप जायसवाल ने अपने ज्योतिष विद्या से कई अलग मुकाम हासिल की है। जिनका व्यक्तित्व वास्तव में काफी प्रभावशाली और बहुमुखी है उनके आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान भारतीय व हिंदुत्व के लिए महत्वपूर्ण है। जिन्होंने ज्योतिष अध्यात्म और समाज सेवा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है काशी की पावन धरती से लेकर मुंबई की महानगरी सहित विश्व के लगभग 20 देशों में भारत का परचम फैलाने तक, उनका जीवन मानवता की सेवा और प्राचीन भारतीय विधाओं का संरक्षण के लिए समर्पित है। उनके कार्यों को देखते हुए बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री भाग्यश्री ने डॉ. जायसवाल को यह ट्रॉफी भेंट की।