सुलतानपुर।जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद हुए सेना के जवान अखिलेश शुक्ला का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव मझना पहुंचा तो पूरा इलाका गमगीन हो उठा

सुलतानपुर।जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद हुए सेना के जवान अखिलेश शुक्ला का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव मझना पहुंचा तो पूरा इलाका गमगीन हो उठा। हर आंख नम थी और हर चेहरा वीर सपूत के बलिदान पर गर्व से भरा नजर आया।डोगरा रेजिमेंट के जवान अयोध्या से पहुंचकर शहीद को कंधा दिया और पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह त्रिलोकचंदी व समाज सेविका व भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण,जनप्रतिनिधि और आसपास के क्षेत्रों से लोग मौजूद रहे।अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया।भारत माता की जय और शहीद अखिलेश शुक्ला अमर रहें के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।लोगों ने नम आंखों से वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी।गांव में शोक का माहौल रहा,वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।उपस्थित लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शहीद के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top