वाराणसी के दो युवा मुक्केबाज़ों का नेशनल प्रतियोगिता में चयन,शहर का नाम करेंगे रोशन।

वाराणसी। महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित सातवीं जूनियर अंडर-17 नेशनल मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में वाराणसी की एम.एस.वी. बॉक्सिंग अकादमी के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश टीम के लिए किया गया है। यह उपलब्धि न केवल अकादमी बल्कि पूरे वाराणसी जनपद के लिए गर्व का विषय है। चयनित खिलाड़ियों में रुद्र पांडे (80+ किलोग्राम भार वर्ग) और जागृति यादव (57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग) शामिल हैं,जो अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों के कोच दिलीप कुमार सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ी बेहद मेहनती और अनुशासित हैं। उन्होंने कहा,मैं रुद्र और जागृति को ढेरों आशीर्वाद और शुभकामनाएं देता हूँ तथा इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। इस उपलब्धि पर महादेव सूर्या विनायक बॉक्सिंग अकादमी के मुख्य संरक्षक शशिकांत पांडे जी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं जिला मुक्केबाज़ी संघ की अध्यक्षा नीलू मिश्रा जी ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी देश का भविष्य हैं और आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन करेंगे। अकादमी एवं क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों में इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है। सभी ने खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top