19 अप्रैल को दिल्ली और यू0पी0 के बीच पहली बार शुरू हो रही है कैरम खेल की अन्तर प्रान्तीय टेस्ट श्रृंखला।  

गंगा जमुना कैरम टेस्ट सीरीज के नाम से जानी जाएगी यह श्रृंखला।

ग्रेटर नोएडा के जे0डी0 क्लब में होगी इस श्रृंखला की शुरुआत।

वाराणसी, 10 अप्रैल। आगामी 19 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा के जे०डी० क्लब में पहले दिल्ली उत्तर प्रदेश राज्यकी अंतर प्रांतीय एक दिवसीय कैरम टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत होगी जिसमें उत्तर प्रदेश और दिल्ली प्रदेश के शीर्षस्थ के 6 -6 खिलाड़ी( पुरुष वर्ग) भाग लेंगे,

उत्तर प्रदेश की टीम में तीन खिलाड़ी प्रयागराज,‌दो वाराणसी‌से और एक झांसी के खिलाड़ी रैंकिंग के आधार पर सम्मिलित किये गये हैं। उत्तर प्रदेश की टीम के सभी खिलाड़ी 18 अप्रैल को प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचेंगे।

उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह और सचिव एडवोकेट सिराजुद्दीन ने उक्त जानकारी देते हुए समाचार माध्यमों को बताया की यह कैरम टेस्ट श्रृंखला गंगा जमुना कैरम टेस्ट श्रृंखला के नाम से जानी जाएगी जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम के सदस्यों को यू०पी० जॉइंट्स के नाम से जाना जाएगा एक दिवसीय स्टेट श्रृंखला में तीन सत्रों में कुल पांच-पांच मैच होंगे जिसमें चार सिंगल के और एक एक डबल का मैच हर सत्र में खेला जाएगा, जिसके आधार पर पहले टेस्ट के विजई टीम की उद्घोषणा होगी, यह टेस्ट श्रृंखला तीन बार आयोजित होगी जिसमें दूसरा टेस्ट दिल्ली और तीसरा टेस्ट पुनः उत्तर प्रदेश में होगा

इस टेस्ट श्रृंखला के दौरान अंतर्राष्ट्रीय कैरम महासंघ के सेक्रेटरी जनरल और दिल्ली प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव वी0डी0 नारायण गौतम बुद्ध नगर ( नोएडा) जिला कैरम संघ की अध्यक्ष और अखिल भारतीय कैरम महासंघ की महासचिव माननीया श्रीमती भारतीय नारायण अखिल भारतीय कैरम महा संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष डॉ अशोक सिंह उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, सचिव एडवोकेट सिराजुद्दीन साहब वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन और उत्साह वर्धन करेंगे । इस एक दिवसीय टेस्ट श्रृंखला का खेल उपकरण बनाने वाली मशहूर सैंको कंपनी के सौजन्य से सजीव प्रसारण भी किया जाएगा जिसे यूट्यूब और फेसबुक पर भी देखा जा सकता।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top