महादेव सूर्या विनायक बॉक्सिंग अकैडमी की होनहार खिलाड़ी जागृति यादव के राष्ट्रीय पदक जीत कर आने पर हुआ जोरदार स्वागत।

महादेव सूर्या विनायक बॉक्सिंग एकेडमी M S V बॉक्सिंग एकेडमी की खिलाड़ी का राष्ट्रीय पदक जीत कर आने पर हुआ जोरदार स्वागत महाराष्ट्र नागपुर में जागृति यादव ने जीता ब्रॉन्ज मेडल।

नागपुर (महाराष्ट्र), 13 अप्रैल –

स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी जागृति यादव ने 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित जूनियर बालक और बालिका नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इन्होंने अपनी पहली फ़ाइट आंध्र प्रदेश के खिलाड़ी को आरएस सी मार के जीती दूसरी फ़ाइट कर्नाटका के खिलाड़ी को फास्ट राउंड में आरएस सी मार के जीती तीसरी फ़ाइट मणिपुर की खिलाड़ी को एक तरफ़ा हराकर जीत हासिल अंत में इनको अपनी चौथी फ़ाइट में हार का सामना करना पड़ा फिर भी इन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रांज मेडल जीत लिया उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

महादेव सूर्या विअनायक बॉक्सिंग एकेडमी की नियमित खिलाड़ी जागृति यादव ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की। उनके कोच दिलीप कुमार सिंह ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जागृति में आगे और भी बड़े मुकाम हासिल करने की क्षमता है।

जागृति के पिता मनसा यादव और माता रेखा यादव ने बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। वहीं दादा राजनाथ यादव और दादी मालती देवी ने भी आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। जागृति की इस उपलब्धि पे बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार ने हार्दिक बधाई दी वाराणसी बाक्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती नीलू मिश्रा और सचिव जनार्दन यादव ने बधाई दी अंत में एकेडमी के मुख्य संरक्षक शशिकांत पंडाये जी कोच और खिलाड़ी दोनों को बधाई दी।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top