बनारस स्टेशन पर लगा अत्याधुनिक डिजिटल ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड,यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

वाराणसी। बनारस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल लगातार नवाचार कर रहा है। इसी क्रम में स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार (प्लेटफार्म नंबर 8 की ओर) स्थित पार्किंग स्थल पर 6-लाइन वाला अत्याधुनिक डिजिटल ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड स्थापित कर चालू कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था से यात्रियों को स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही ट्रेनों के आगमन एवं प्रस्थान,प्लेटफॉर्म नंबर और समय की सटीक जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी। अब यात्रियों को जानकारी के लिए स्टेशन के अंदर जाने की आवश्यकता नहीं होगी,जिससे समय की बचत के साथ-साथ अनावश्यक भीड़ भी कम होगी। यह डिजिटल बोर्ड विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा जो सीधे पार्किंग क्षेत्र से स्टेशन में प्रवेश करते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा किया गया यह प्रयास न केवल यात्री सुविधा को बढ़ाने की दिशा में अहम है,बल्कि स्टेशन परिसर में भीड़ प्रबंधन को भी सुगम बनाएगा। यह तकनीकी सुधार बनारस स्टेशन को आधुनिक और यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यात्रियों ने इस नई सुविधा का स्वागत करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी और समय-सहायक बताया है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top