सुल्तानपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आगमन पर अनोखा स्वागत

चंद्रभद्र सिंह सोनू ने गदा भेंट कर दी शुभकामनाएं

सुलतानपुर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सपा नेता रिजवान खान उर्फ पप्पू के बेटे की शादी के उपरांत अमहट स्थित महल रिसॉर्ट में आयोजित रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंझना गांव के पूरे वैशी पहुंचे,जहां शहीद अखिलेश शुक्ल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।अमहट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं,बल्कि पीड़ा देने वाला मीटर है,जिसे पीड़ित मीटर कहा जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है और मुख्यमंत्री घबराए हुए हैं।तंज कसते हुए बोले कि डिप्टी सीएम अपने इंटरव्यू में मुख्यमंत्री की तस्वीर हटा देते हैं,लेकिन मुख्यमंत्री डिप्टी सीएम को नहीं हटा सकते।अखिलेश यादव ने गांवों में प्रधानी की तैयारी कर रहे लोगों से कहा कि पहले सरकार को हटाने की तैयारी करें,उसके बाद चुनाव की रणनीति बनाएं।उनके इस बयान से जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top