सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के नन्दौली गांव निवासी एक युवक की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई

सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के नन्दौली गांव निवासी एक युवक की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।नन्दौली निवासी सुजात उल्ला उर्फ सुज्जु के भतीजे रिजवान अहमद (25) दिल्ली में हुए सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मृतक का शव देर रात तक दिल्ली से उसके पैतृक गांव नन्दौली लाया जा रहा है।परिजनों के अनुसार मरहूम रिजवान अहमद को बुधवार सुबह करीब 10 बजे गांव स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके असामयिक निधन से गांव के लोग स्तब्ध हैं और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top