[mur_login_icon]

सांसद की गैरहाजिरी से गरमाई सियासत,सपा में खींचतान या नाराजगी के संकेत

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर महल रिसोर्ट में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद राम भुवाल की गैरमौजूदगी ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है।कार्यक्रम में पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे, लेकिन सांसद का न पहुंचना चर्चा का विषय बन गया।पार्टी सूत्रों के मुताबिक,राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम पहले से निर्धारित थे और सभी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई थी। इसके बावजूद सांसद का कार्यक्रम से दूरी बनाए रखना कई सवाल खड़े कर रहा है।राजनीतिक हलकों में इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे संगठन के भीतर चल रही खींचतान का परिणाम मान रहे हैं,जबकि अन्य इसे टिकट बंटवारे या स्थानीय समीकरणों को लेकर उपजी नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं। कार्यकर्ताओं के बीच भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज है।विपक्ष ने भी इस मामले को लेकर सपा पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि जब पार्टी के बड़े कार्यक्रम में ही सांसद नदारद हैं,तो इससे संगठन की एकजुटता पर सवाल उठना लाजिमी है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जिले में मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। ऐसे में सांसद की गैरहाजिरी को लेकर उठ रहे सवाल आगामी चुनाव में बड़ा मुद्दा बन सकते हैं।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

1
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top