नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत महिला स्कूटी रैली निकाली गई।

वाराणसी आज दिनांक 15 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा संसद में लाए जा रहे नारी शक्ति वंदन बिल के उपलक्ष में बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के गेट से स्कूटी रैली निकाली गई। रैली को श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ,जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ,जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी से लहुराबीर मलदहिया पटेल जी की मूर्ति सिगरा होते हुए भारत माता मंदिर पर समाप्त हुई महिलाएं भारत माता की जय वंदे मातरम एवं मोदी जी की जय नारी शक्ति की जय का नारा लगा रही थी। उनका उत्साह देखते बन रहा था ।कार्यक्रम की संयोजक साधना वेदांती एवं सह संयोजक डॉक्टर रचना अग्रवाल तथा खुशबू सिंह थी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी गौतम ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा नारी शक्ति वंदन बिल अटल जी के समय लाया गया था। किंतु किसी भी पार्टी का सहयोग न होने की वजह से अभी तक लंबित था। आज मोदी की सरकार इस बिल को लाकर महिलाओं के प्रति अपना आदर सम्मान व्यक्त किया है ।इस बिल के आने से महिलाओं में अत्यंत उत्साह है। आज बड़ी संख्या में जो महिलाएं दिख रही हैं ,वह घरेलू महिलाएं हैं, जो अपने घरों से निकलकर रैली में भाग लेने आई है ।मुझे उम्मीद है ,आने वाले दिनों में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी रैली में शामिल होने वाली प्रमुख महिलाओं में प्रोफेसर पूजा दीक्षित ,अर्चना जायसवाल, विनीता सिंह, पूजा पाण्डेय, उषा सिंह, नेहा कक्कड़ ,अर्चना सिंह, शकुंतला श्रीवास्तव, अनीशा शाही, मुमताज बानो, सोनी जायसवाल, विभव सिंह, रीना पत्रों, सरिका गुप्ता ,सुनीता पाण्डेय,सुरेखा सिंह, निर्मला सिंह सिंह पटेल, आशा गुप्ता ,गीता शास्त्री, आदि लोग रही।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top