94% अंक के साथ उत्कर्ष बने टॉपर, 6 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान।

वाराणसी- नई दिल्ली द्वारा बुधवार को घोषित सी.बी.एस.ई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किया जिसमें श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल, चोलापुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया। इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।विद्यालय के कुल छह विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल किया। जबकि 20 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया।प्राप्त अंकों के आधार पर उत्कर्ष कुमार सिंह ने 94 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वैभवी सिंह ने 93 और सागर यादव ने 91.2 अंक हासिल कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों में अंशिका बरनवाल (90), सक्षम पटेल (90), शिवम यादव (90), नितिन नाई (89.2), सौम्या सेठ (89), पवन गिरी (88.6), आकृति मौर्य (88), किशन यादव (86.4), वर्षा कनौजिया (85), अनुष्का गोस्वामी (85), शिवांश सिंह (85), रितिका सिंह (82), दर्शन सोनी (82), स्मिता अवतार (81.8), आदित्य सेठ (81), सृजन पटेल (80.4) तथा हर्ष श्रीवास्तव (80) शामिल रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह एवं सहायक निदेशिका दिव्या सिंह ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर सभी विद्यार्थियों को बधाई दिया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थीयों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर रिजल्ट की बधाई दी एवं कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह आगे भी मेहनत करते रहें, उच्च लक्ष्य निर्धारित करें और देश-समाज के लिए प्रेरणादायक बनते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।