
श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज, वाराणसी के बुलानाला परिसर में दिनांक 16.0 4. 2026 को महिला अध्ययन केंद्र एवं मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं और समाज को महिला आरक्षण और उनके राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया इसके पश्चात छात्राओं एवं प्राध्यापकों द्वारा पदयात्रा निकाली गई जिसमें छात्राओं द्वारा पोस्टर और नारों के माध्यम से आमजन को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। प्रो आकाश ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीति भागीदारी बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण में एक मील का पत्थर है, इससे महिलाओं के निर्णय लेने की भूमिका ही मजबूत नहीं होगी बल्कि नीति निर्माण में भी वे सामान भागीदार बनेगी। महिला अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ श्रृंखला ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उद्देश्य लोकसभा, राज्य विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% सीट आरक्षित करके राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। यह महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम है जो पंचायत से लेकर संसद तक उनकी भागीदारी को और सशक्त बनाएंगी और वे सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। डॉ बंदनी ने कहा कि इस अधिनियम से महिलाएं नीति निर्माण और निर्णय की प्रक्रिया में सीधे शामिल हो सकेंगी यह एक ऐसा कदम है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर, सशक्त और नेतृत्वकर्ता की भूमिका में होंगी।पदयात्रा में डॉ पूनम राय, डॉ नंदिनी पटेल, डॉ सोनम चौधरी, डॉ सुनीता सिंह, डॉ प्रतिमा त्रिपाठी, डॉ धनंजय सहाय इत्यादि अनेक प्राध्यापकगण तथा छात्राएं सम्मिलित हुए।