
आज दिनांक 17 अप्रैल को गिरजादेवी सांस्कृतिक संकुल सभागार में नारी शक्ति वंदन’ ,सशक्त नारी, सशक्त भारत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक समारोह में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ ,महिला आरक्षण कानून के माध्यम से देश के लोकतंत्र में महिलाओं की नई भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने दीप प्रज्वलन करके किया।
सभागार में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संबोधन में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प अब धरातल पर है।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और सुकन्या समृद्धि योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है।उज्ज्वला योजना और मातृ वंदना योजना ने महिलाओं के जीवन स्तर में क्रांतिकारी बदलाव लाया है।अब महिला आरक्षण कानून से राजनीति, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्रों में महिलाओं का आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता और भी सुदृढ़ होगी।’नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों का दस्तावेज़ है। इस कानून के लागू होने से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित होगा, जिससे नीति-निर्धारण में महिलाओं की प्रभावी भूमिका तय होगी।सशक्त नारी से ही बनेगा सशक्त भारत उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि काशी की धरती हमेशा से नारी शक्ति की उपासक रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करना एक विकसित भारत के निर्माण के लिए अनिवार्य है। प्रधानमंत्री जी सबका साथ सबका विकास योजना बिना भेदभाव के लागू की और मुस्लिम बेटियों के भी हितों की रक्षा की।
मंच पर उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में नीरजा माधव , मीना चौबे ,पूनम मौर्या ,आनंद प्रभा ,अपराजिता सोनकर,साधना वेदांती, मृदुला जायसवाल, निर्मला सिंह पटेल,शालिनी यादव, पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित भरतनाट्यम कलाकार नलिनी ,कमलिनी रही।कार्यक्रम का संचालन रचना अग्रवाल एवं धन्यवाद प्रकाश साधना वेदांती ने किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह विभव सिंह, गीता शास्त्री,प्रज्ञा पाण्डेय,अनीशा शाही आशा गुप्ता,सीता मिश्रा,शालिनी यादव,सुनीताराजेश सिंह,रीना पात्रों, शास्त्री,सुरेखा सिंह , प्रज्ञा पाण्डेय,साधनासिंह, मंजू सिंह, आरती पाठक, साधना पाण्डेय,नेहा कक्कड़,रीचा सिंह ,अनिशा शाही,अमृता श्रीवास्तव ,दीपशिखा,
पुनम जायसवाल, विनीता सिंह, आहुति सिंह, सीमा जैन, मुमताज बानो रही।
सभागार में उपस्थित हजारों महिलाओं ने इस ऐतिहासिक अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।