सुलतानपुर।जनपद में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल के तहत बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर व ई-बाइक के शोरूम और सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया गया

सुलतानपुर।जनपद में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल के तहत बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर व ई-बाइक के शोरूम और सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया गया।भूमि ड्राइव इलेक्ट्रिक कंपनी ने के.जी.एन ऑटोमोबाइल्स के प्रोपराइटर तुफैल अहमद उर्फ कुन्नू को सुलतानपुर क्षेत्र का अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किया है।शनिवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को किफायती परिवहन का बेहतर विकल्प मिलेगा।तुफैल अहमद उर्फ कुन्नू ने बताया कि शोरूम में अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर व ई-बाइक की बिक्री के साथ-साथ सर्विस की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी,जिससे क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top