कैशलेस चिकित्सा सुविधा को लेकर कर्मचारियों का संगठित प्रयास,सरकार से शीघ्र निर्णय की मांग

वाराणसी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने सभी अधिकारियों,कर्मचारियों,शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पूर्णत: कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने की मांग को लेकर एकजुटता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में प्रदेशव्यापी आंदोलन के दौरान सरकार से यह सहमति बनी थी कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों को कहीं भी,किसी भी चिकित्सालय में कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे माननीय उच्च न्यायालय ने भी उचित ठहराया था। पश्चिम बंगाल में आयोजित रैली से लौटते समय वाराणसी में लोक निर्माण विभाग परिसर में जिलाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित एक संक्षिप्त बैठक में उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा इस व्यवस्था को खंड-खंड रूप में लागू करने के प्रयास किए जा रहे हैं,जिससे कर्मचारियों को पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार की आंशिक और निष्क्रिय व्यवस्था स्वीकार्य नहीं है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पूरे उत्तर प्रदेश के कर्मचारी एवं शिक्षक संगठन एकजुट होकर पहले अपनी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। यदि इसके बाद भी समाधान नहीं निकला,तो व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर श्याम राज यादव (जिला मंत्री),सुधांशु सिंह (सम्प्रेक्षक),अमरेन्द्र कुमार दुबे (प्रदेश अध्यक्ष,आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन),मनोज कुमार (कार्यवाहक जिलाध्यक्ष),जयप्रकाश दुबे (जिला कोषाध्यक्ष),सुजीत सिंह,अखिलेश चौहान (क्षेत्रीय अध्यक्ष),धन्नजय यादव (पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष),रविन्द्र कुमार (जनपद सचिव),जे.पी. शर्मा,विशाल चौरसिया एवं विकास विश्वकर्मा सहित लोक निर्माण विभाग डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव ने सभी संगठनों से एकजुट होकर कर्मचारियों के हित में संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top