
वाराणसी, दिनांक 19 अप्रैल को- काशी भट्ट ब्राम्हण महासभा द्वारा भगवान् परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन सर्किट हाउस, वाराणसी में किया गया। इस अवसर पर महासभा के महामंत्री श्री अवधेश राय भट्ट ने कहा कि परशुराम जी का जीवन हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस समारोह में नन्दलाल राय, श्यामधर,अजय कुमार शर्मा, रविरंजन शर्मा, अरविंद शर्मा घनश्याम शर्मा, शशिकांत राय, शिवराज राय भट्ट,रवि शर्मा, मनीष शर्मा, अवधेश मिश्रा , उमेश चंद्र मिश्रा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। समारोह में परशुराम जी की पूजा-अर्चना की गई और उनके जीवन पर आधारित विचार-विमर्श किया गया।
काशी भट्ट ब्राम्हण महासभा के सदस्यों ने परशुराम जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और समाज में उनके विचारों को फैलाने का निश्चय किया।