स्व.हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ‘हरीश जी ‘स्मृति वर्ष पर्यंत चलने वाले स्पेशल क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में स्किल डेवलपमेंट का विशेष सत्र का आयोजन।

सी. एम.एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में पूर्व वित्त मंत्री स्व.हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ‘हरीश जी ‘स्मृति वर्ष पर्यंत चलने वाले स्पेशल क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में स्किल डेवलपमेंट का विशेष सत्र का आयोजन =

स्थानीय सी. एम. एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर में चिन्तामणि मुखर्जी क्रिकेट स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा संचालित आनंद क्रिकेट अकादमी,वाराणसी के तत्वावधान में पूर्व वित्त मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार स्व.हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ‘हरीश जी ‘ के स्मृति में वर्ष पर्यंत चलने वाले स्पेशल क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में आज दिनांक 20 अप्रैल, 2026 को विद्यालय परिसर में स्किल डेवलपमेंट एवं मेंटल स्ट्रेंथ पर स्पेशल वर्कशाप का आयोजन किया गया, इस विशेष कार्यशाला के मुख्य अतिथि, संयोजक एवं वक्ता आनंद क्रिकेट अकादमी के संस्थापक सीनियर क्रिकेटर पूर्वी उत्तर प्रदेश के बेहतरीन ऑल राउंडर पी. पी. आनंद मिश्रा रहे, प्रशिक्षु खिलाड़ियों को बैटिंग, बोलिंग और फील्डिंग के बेसिक्स के महत्पूर्ण पॉइंट्स को बताया गया एवं मेंटल एबिलिटी को मजबूत बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारण, प्राथमिकताओं के चुनाव, माइंड सेट और अनुशासन के मूल्य को बारीकी से समझाने का प्रयास किया गया,बहुत ही शीघ्र आनंद क्रिकेट अकादमी द्रोणाचार्य अवार्डी डॉ. संजय भारद्वाज, महान तेज गेंदबाज टेस्ट खिलाड़ी श्री चेतन शर्मा, महान तेज गेंदबाज उत्तर प्रदेश रणजी के सुपरस्टार श्री आशीष विंस्टन जैदी के साथ एक बड़े कार्यशाला का आयोजन सी. एम. एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर में आयोजित करने जा रही है।

पी. पी. आनंद मिश्रा, एडवोकेट

सीनियर क्रिकेटर संस्थापक

आनंद क्रिकेट अकादमी, वाराणसी

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top