टेट मुद्दे पर शिक्षक नेताओं ने किया महत्वपूर्ण बैठक।

टेट मुद्दे पर शिक्षकों से संयम बरतने का किया आह्वान।

टेट संघर्ष संयुक्त मोर्चा वाराणसी के घटक संगठनों के सक्रिय सदस्यों की आवश्यक बैठक पांडेपुर स्थित होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में माननीय सर्वोच्च न्यायालय में टेट अनिवार्यता के खिलाफ शासन सहित विभिन्न संगठनों के दाखिल रिव्यु पिटीशन के सुनावाई की संभावित तिथि 24 अप्रैल को लेकर आम शिक्षकों में व्याप्त अनिश्चितता, संभाव्यता की स्थिति पर विचार विमर्श हेतु हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सकलदेव सिंह ने कहा कि असंगत थोपे गये परीक्षा के बोझ से शिक्षक जिस मानसिक अवसाद से गुजर रहे हैं, उससे उन्हें उबरने की आवश्यकता है, परीक्षा कदापि संभव नहीं है।

जिलामंत्री डा0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि निश्चित ही माननीय न्यायालय को सही जानकारी नहीं दी गई है, जिससे ये विषम परिस्थितियाँ उत्पन्न हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि विभिन्न शिक्षक संगठनों ने अपने चरणबद्ध आंदोलन, संघर्ष एवं मांग पत्र के माध्यम से उक्त के खिलाफ मजबूत आवाज़ उठायी है, जिसका संज्ञान लेकर सत्ता व विपक्ष के कई जनप्रतिनिधियों ने सदन से सड़क तक उक्त मांगों के समर्थन में अपना पक्ष रखा है। साथ ही संगठन ने कई नामचीन वकीलों के जरिये बहस में पक्ष रखने हेतु हायर किया है।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने कहा कि न्यायालय में सशक्त भैरवी करें सरकार। माननीय कोर्ट ने ही कई भर्तियों में भूतलक्षीय प्रभाव से प्रभावित उम्मीदवारों के पक्ष में फैसला दिया है, इससे शिक्षकों को माननीय न्यायालय एवं भारतीय संविधान पूरा भरोसा है कि शिक्षकों को न्याय जरूर मिलेगा। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से शिक्षकों के लिए विभागीय टीईटी परीक्षा कराए जाने की मांग किया तथा टेट तैयारी के लिए शिक्षकों के लिए विशेष अवकाश दिए जाने की मांग की।

बैठक काशी विद्यापीठ ब्लॉक के अध्यक्ष डॉ संजय गुप्ता, हरहुआ ब्लॉक के महामंत्री वीरेंद्र सिंह, दीपक गुप्ता, संजय पाठक, वरुण चतुर्वेदी, विमल सिंह, पंकज त्रिपाठी, बृजेश तिवारी, नवीन सिंह, शिवकुमार मिश्र इत्यादि शिक्षक साथी मौजूद रहे।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top