डॉ. सुबाष चंद्र की कृति ‘महामना मालवीय एवं हिंदू धर्म’ बनी आकर्षण का केंद्र।

स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को सप्रेम भेंट

वाराणसी। पावन नगरी काशी में सनातन सम्राट एवं अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को प्रख्यात विद्वान एवं वरिष्ठ लेखक डॉ. सुबाष चंद्र ने अपनी कृति ‘महामना मालवीय एवं हिंदू धर्म’ भेंट कर आशीर्वाद लिया ।

स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने पुस्तक की प्रशंसा करते हुए इसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी कृतियां समाज में जागरूकता लाने और सनातन मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

डॉ. सुबाष चंद्र की यह कृति भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के आदर्शों को समर्पित एक गहन अध्ययन है। पुस्तक में मालवीय जी के जीवन दर्शन, उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान तथा हिंदू धर्म के प्रति उनकी निष्ठा को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया है। यह कृति न केवल ऐतिहासिक तथ्यों को उजागर करती है, बल्कि वर्तमान पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण कार्य करती है।

इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत पांडे, सुनीता अग्रवाल, बृजेश पाठक, संतोषी शुक्ला, देव श्री, शंकर बोस, प्रियमबदा मिश्रा, गुड़िया रस्तोगी, सुमित मिश्रा एवं विजय सेठ सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर समाज की समृद्धि और कल्याण की कामना की।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top